उत्तर प्रदेशलखनऊ

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर भी उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2001 में मजहबी आतंकियों ने संसद पर कायरतापूर्ण हमला कर भारत की संप्रभुता को लहूलुहान करने का असफल प्रयास किया था। इस हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए लिखा कि भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता व जनपक्षधरता के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से पूरित आपका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button