देशबड़ी खबर

राम मन्दिर पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कार्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार उलझाने पैदा की है। दरअसल, अमित शाह आज त्रिपुरा में हैं। त्रिपुरा में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए, जबसे बाबर तोड़ कर गया तब से और जब से देश आजाद हुआ तब से, कांग्रेसी इसको कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। शाह ने कहा कि मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया, कांग्रेस कहती थी खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कश्मीर में शांति का वातावरण बन गया है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार में आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए आकर हमारे जवानों को मारकर चले जाते थे, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। मोदी जी आए तो उरी और पुलवामा में उन्होंने गलती की, लेकिन वो भूल गए अब यहां मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि 10 ही दिन के अंदर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर, पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाकर लौट आए।

पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम मोदी जी ने किया। गृं मंत्री ने कहा कि कम्युनिस्टों ने पूरे त्रिपुरा को ड्रग्स और नशे का अड्डा बनाकर रखा था, बांग्लादेश से घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले थे, भारतीय जनता पार्टी ने घुसपैठ को रोका, ड्रग्स को रोका और युवाओं को रोजगार की ओर ले जाने का काम किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि त्रिपुरा 21 जनवरी को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। राज्य के इतिहास के 5 दशकों में से लगभग 3 दशकों में कम्युनिस्टों का शासन देखा गया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों के शासन के दौरान त्रिपुरा ने जिस हिंसा और घुसपैठ का अनुभव किया, वह बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से गायब हो गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ‘चलो पलटाई’ का मंत्र दिया था, और त्रिपुरा के लोगों ने राज्य से कम्युनिस्टों के शासन को उखाड़ फेंक कर पूरी लगन से इसका पालन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में त्रिपुरा में भाजपा ने जो विकास किया है, वह सिर्फ एक शुरुआत है – सिर्फ एक ट्रेलर है, और यह मत भूलिए कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’!

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button