उत्तर प्रदेशगोरखपुर

”एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति” का अनुभव करना है शील-यात्रा : एबीवीपी

  • गोरखपुर पहुंचे शील यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत
  • शील प्रतिनिधियों ने साझा किया यात्रा अनुभव
  • संस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभूत हुए शील यात्री

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोरखपुर महानगर में आये शील (SEIL) यानी अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रियों का नागरिक अभिनंदन किया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अभिभूत कर दिया।

इससे पहले सुबह शील प्रतिनिधियों ने गोरखनाथ मन्दिर का भ्रमण किया। यहाँ गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर जिज्ञासाएं शांत की। इधर, संवाद भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्य से आये प्रतिनिधियों ने पूरे यात्राकाल के अपने अनुभवों को साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने लोकगीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया।

एबीवीपी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि शीलयात्रा का उद्देश्य ”एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति”, एक अनुभव दिलाना है। भारत मेरा घर है; इस भाव के साथ भारत की एकता और अखंडता का भावात्मक अनुभव, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के माध्यम से देश को एक सूत्र में जोड़कर रखना है।

उन्होंने कहा कि अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम ने पूर्वोतर और भारत के बाकी राज्यों के बीच मन की दूरी को समाप्त कर हृदय को हृदय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। 166 प्रकार की जनजति, अलग-अलग बोली, वेश भूषा और खान-पान, रहन-सहन जैसे विविधता में परिपूर्ण है हमारा पूर्वोतर भारत का क्षेत्र भूटान, तिब्बत, म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल जैसे पड़ोसी देश की सीमाओं के साथ लगा हुआ है, पूर्वोतर भारत माता का अभिन्न अंग है।

शील यात्रा के संयोजक राजकुमार रवि चंद्रा ने कहा कि गोरखपुर महानगर से मिले अपार स्नेह के लिए हम सभी प्रतिनिधि अभिभूत हैं। शील यात्रा भारत की एकता और अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का एक सर्वोत्तम माध्यम हैं।

इस अवसर पर एबीवीपी गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव, आधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, स्वागत मंत्री डॉ. विपिन शाही, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह, प्रांत मंत्री सौरभ गौंड, प्रो. दिव्या रानी सिंह, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button