उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को नगदी और बाईक सहित किया गिरफ्तार

बहराइचl एसओजी / सर्विलांस एंव थाना खैरीघाट पुलिस के संयुक्त प्रयास से हत्या एवं लूट से सम्बंधित मु0अ0सं0 41/2023 धारा 302/201 /404 भादवि0 में प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये 88100रू0 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर घटना का पुलिस ने किया अनावरण।

ज्ञात हो कि बीती आठ फरवरी को थाना खैरीघाट अंतर्गत ग्राम बरदहा बाजार निवासिनी पुश्पा रानी पत्नी नत्थाराम की दिन दहाड़े उनके घर के अन्दर कमरे में गला दबाकर छत के खुण्डे में लटका दिया गया थाl जिसके सम्बंध में थाना खैरीघाट में मु0अ0सं0 41 / 2023 धारा 302/201 /404 भादवि0 पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्काल 03 टीमों का गठन किया गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में प्र०नि० सत्येन्द्र बहादुर सिंह थाना खैरीघाट व स्वाट / सर्विलांस प्रभारी अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिरों के सहयोग से प्रकाश में आये अभियुक्तगण हिमांशू गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता, मुकुल मिश्रा पुत्र रामानुज मिश्रा, रामानुज शुक्ला पुत्र ब्रजमोहन शुक्ला निवासीगण ग्राम खमरिया पंडित थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी को नानपारा बाइपास इमामगंज मोड से अपाचे मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार करते हुये लूटे गये 1,00000रू0 में से 88.100रू0 नकद बरामद किया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button