उत्तर प्रदेशकुशीनगर

विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ मंगल प्रस्थान समारोह

हाटा (कुशीनगर)। तहसील अंतर्गत सुभाष इण्टर कॉलेज बेदूपार में इंटरमीडिएट विद्यार्थियों का मंगल प्रस्थान समारोह आयोजित किया गया। माँ सोनमती स्थान पर श्री सत्यनारायण व्रत कथा के उपरान्त विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि विदाई स्वयं में एक बहुत मार्मिक शब्द है। हमें अपने प्रिय विद्यार्थियों से बिछड़ने का दुःख तो है, किन्तु साथ ही इस बात की खुशी भी है कि इण्टर के बाद उनके सामने अनेक सम्भावनाओं के द्वार भी खुलने वाले हैं। बस धैर्यपूर्वक अध्ययन के साथ कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के जो विद्यार्थी जनपद की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करेंगे, विद्यालय इंटरमीडिएट में उनकी निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेगा।

कार्यक्रम में विगत बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल विद्यालय टॉपर कुमारी सलोनी सिंह को स्व. पं. सूर्यभान पाण्डेय स्मृति सम्मान तथा इण्टर विद्यालय टॉपर कुमारी निधि सिंह को स्व.पं. भगेलू पाण्डेय स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार पाल, राजेन्द्र प्रसाद, अभिनीत राय, संजय गोंड, शैलेन्द्र ‘असीम’, अभिषेक पाण्डेय, विनय सिंह, विवेक सिंह, चंद्रभूषण मिश्र, शालिनी सक्सेना, प्रदीप मौर्य, राकेश उपाध्याय, रामसेवक सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, रामगोपाल गुप्त, अरुणेश कुमार दीपक, बद्रीनाथ गुप्त सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button