उत्तर प्रदेश

दूल्हे के फूफा को मटर-पनीर नहीं मिला तो भयानक मारपीट हुई, लोग बोले – “फूफा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

बागपत उत्तर प्रदेश -एक आम धारणा है कि शादियों में सबसे ज्यादा खातिरदारी होती है फूफा लोगों की. क्योंकि इनका काम सिर्फ रूठने का होता है. पता नहीं चलेगा, कब किस बात पर मुंह बन जाए. जहां भी कोई गड़बड़ या बहस चल रही होगी वहां एक फूफा जरूर मिलेगा. कई बार फूफा को लेकर ये सब बातें मजाक में कही जाती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में तो एक नाराज फूफा की वजह से लाठी-डंडे चल गए . दावा है कि दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं परोसा गया, तो इस पर उन्होंने मुंह फुला लिया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी.

ये भिड़ंत एक दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि सभी लड़की और लड़केवालों के बीच हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
शादी में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने का अंजाम देख लो. यूपी के बागपत का है मामला.
कहा जा रहा है कि लड़ाई रुकवाने के लिए पुलिस तक को दखल देना पड़ गया. दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया.
अमीकी नाम के यूजर ने लिखा,
फूफा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.
आलोक तिवारी ने लिखा
फूफा लोगों के नखरे ही निराले
एक यूजर ने लिखा,
बिल्कुल सही हुआ. फूफा को मटर पनीर क्यों नही दिया
दहेज में नहीं मिली मन की बाइक, दुल्हन के भाई को पीटकर भाग गया दूल्हा
विपुल नाम के यूजर ने लिखा,
यार चाहे जो करा दें, ये फूफा लोग हर जगह मुंह फुला के बैठ जाते ह
एक ने लिखा-
ये तो बहुत सही बात है. फूफा को पनीर मिलना चाहिए था
अब्दुल नाम के यूजर ने लिखा
यूपी में ये सब आम है. रीति रिवाज समझ लीजिए. मेरे खाला के बेटे की शादी में भी यही हुआ. मैंने पूछा तो वो बोले कि ये नार्मल है

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button