अन्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चे हुए पुरस्कृत*

विज्ञान के बलबूते हम तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं-विमलेश विश्वकर्मा

माडल प्रदर्शन में दिखी बच्चों की प्रतिभा

पडरौना (कुशीनगर)

‘विज्ञान के बलबूते हम तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं. इसलिए विज्ञान विषय के प्रति छात्रों को एकाग्रता दिखाना जरूरी है. प्रदर्शनियों का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना होता है.’ यह बातें सर्वोदय ग्रामोद्योग विकास संस्थान-गोरखपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि जी आई एस एक्सपर्ट विमलेश विश्वकर्मा ने कहीं.उन्होंने बच्चों को रिमोट सेंसिंग के बारे में जानकारी दी. उन्होंने डी एन ए से जुडी विस्तृत जानकारी भी बच्चों को प्रदान की. उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान विषय में रूचि पैदा करने के लिए विज्ञान विषय में प्रयोगों को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया।

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किसान राम मूर्ति व बिजेंद्र बहादुर पाल ने कहा की इस प्रदर्शनी के जरिये बच्चों ने अपने अन्दर की वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया है. जो यह साबित करता है बच्चों के अन्दर सीखने की ललक मौजूद है.

नूतन दूबे नें कहा की कहा इस तरह के आयोजन का विज्ञान प्रसार के क्षेत्र में बड़ा योगदान होता है. उन्होंने कहा की यह प्रदर्शनी बच्चों में तर्क शक्ति का विकास करता है.

प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य आनंद कुमार अग्रवाल नें कहा विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाज में व्याप्त अंधविश्वास व कथित सच्चाइयों का भी पता चलता है. योगेंद्र राय नें कहा कहा की इस विज्ञान प्रदर्शनी ने बच्चों को करके सीखने का अवसर दिया है. जिसके जरिये वह सौर सिस्टम, आपदा प्रबंधन, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या विज्ञान के सरल प्रयोग सहित कई मुद्दों पर निपुण हो पायें हैं. धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा की विज्ञान के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर उपलब्ध कराया जा सकता है. जल निगम लैब इंचार्ज प्रभात रंजन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

डॉ. विकास गुप्ता ने बच्चों को उनके सेहत के प्रति सजग रहने के टिप्स दिया। उन्होंने बच्चों को हैंड वाश स्टेप्स की जानकारी भी बच्चों को प्रदान की।

निर्णायकों को सभी छात्रों ने अपने-अपने मॉडल की विस्तृत जानकारी दी और अपने संदेश को सभी तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया. इस मौके पर मेले में 60 स्टॉल पर  100  बच्चों द्वारा तैयार किए गए थे. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, पृथ्वी संरचना, ग्लोबल वार्मिंग, विंड मिल, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, वाटर साइकिल, वॉटर पॉल्यूशन सहित कई मॉडल बनाए. साथ ही विभिन्न बीमारियों के लक्षण व प्रभाव, विटामिन स्त्रोत, फूलों की आंतरिक संरचना आदि पर पोस्टर निर्माण किया . कार्यक्रम का संचालन भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज ने किया इस अवसर पर विशेषज्ञों नें विज्ञान से जुडी जानकारियां प्रदान किया. प्रदर्शनी में ब्लड ग्रुप में, स्वास्थ्य निगरानी, आपदा प्रबंधन से जुडी जानकारियां भी प्रदान की गई.

मौके पर प्रमुख रूप खुशबू ज्योति, अखिलेश चन्द्र राय, सद्दाम हुसैन, अश्वनी शुक्ला, प्रदीप सिंह, शुभम शर्मा, सत्यम सिंह, मदन मोहन पाण्डेय, जयदीप यादव, अर्चना शर्मा, प्रमिला पाल, स्वाति शर्मा, पूर्णिमा दुबे, वन्दना सिंह, अंकुर त्रिपाठी, ब्यूटी यादव, सुषमा मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में भृगुनाथ त्रिपाठी, ममता, रोहित व महेंद्र मौर्या मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button