उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

आर के भट्ट ,

कुशीनगर

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर में डीएलएड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।

इस शिविर में चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं विषम परिस्थितियों में जीवन जीने के विशेष गुण सिखाए गए।

13 फरवरी से चलने वाले इस पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एमडी आई खान एवं डीओसी गाइड श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया। समापन शिविर में प्राचार्य डायट अमित कुमार सिंह, डॉक्टर अजीत कुमार धूसिया ( प्रवक्ता) शिवनाथ चक्रवर्ती (प्रवक्ता) चंद्रशेखर कुमार (प्रवक्ता) वेदशंकर गुप्ता(प्रवक्ता) मुकेश कुमार गुप्ता (प्रवक्ता) श्रीमती प्रीति गुप्ता (प्रवक्ता) सहित बड़ी संख्या में डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button