उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की पहली किस्त लेकर चार महिलाएं प्रेमी संग फरार, पति ने की दोसरी क़िस्त रोकने की अपील

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त मिलते ही 4 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. इन महिलाओं को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की 50 हजार रुपए की पहली किस्त मिली थी. इस मामले में जिला नगरीय विकास अभिकरण ने नोटिस भेजा है.
यूपी के बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 महिलाओं को योजना की पहली किस्त 50 हजार रुपए मिली. किस्त जैसे ही हाथ में आई तो चारों महिलाएं अपने पतियों को छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. जब इसकी शिकायत पीड़ित पतियों ने अधिकारियों से की तो हड़कंप मच गया. जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
योजना की किस्त जारी होने के बाद निर्माण शुरू नहीं हुआ तो विभाग ने 40 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया. इसके बाद महिलाओं के पतियों ने इस बात का खुलासा कर विभाग से कहा कि अगली किस्त रोक दी जाए.

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चारों महिलाओं के पतियों ने शिकायत पत्र में लिखा है कि अब अगली किश्त नहीं भेजी जाए, क्योंकि पत्नी किस्त निकालकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है
.बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की तरफ से पैसा दिया जाता है. इसमें पहली किस्त 50 हजार रुपए दी गई थी. नगर पंचायत बंकी, सिद्धौर, रामनगर व बेलहरा की चार महिला लाभार्थियों के खाते में योजना की पहली किस्त भेजी गई थी.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button