उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने की आत्महत्या, मुंबई में 12वीं मंजिल से कूद कर दी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात डीडी विमलेश औदिच्य ने आत्महत्या कर ली है। डीडी विमलेश औदिच्य ने मुंबई स्थित अपने घर के 12वीं मजिल से कूद कर आत्महत्या की है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक की आत्महत्या से विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष डीडी विमलेश औदिच्य सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सेवानिवृत्त होने से पहले किसी अधिकारी के इस तरह मौत को गले लगाने के बाद कई सवाल उठ खड़े हुये हैं। डीडी विमलेश औदिच्य के इस कदम के बाद कयास लगाये जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो विभागीय अधिकारी से परेशान थे उपनिदेशक विमलेश । जिसके बाद मुंबई के अपने घर में पहुंचने के बाद उन्होंने इमारत से कूद कर अपनी जान दी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button