उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस मुठभेड़ पर सदन में बोले भाजपा विधायक, मिट्टी में मिला दिया गया

  • विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है

लखनऊ। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की खबर आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विधान सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी सदन में कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, उसकी शुरुआत हो गयी है। बचे हुए भी जल्द ही मिट्टी में मिला दिए जाएंगे।

भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोमवार को विधान सभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनको असली मुकाम तक पहुंचाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व प्रयागराज में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री सदन में संबोधन के लिए आए। तब विपक्ष के साथी उन पर टूट पड़े थे। वे हमलावर थे। कह रहे थे कि कैसे हुआ और क्या हुआ ? हमारे मुख्यमंत्री ने एक शब्द कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे।

शलभ ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो खबरें आ रही हैं मैं पूरे सदन को बताना चाहूंगा कि उमेश पाल की हत्या में जो एक अपराधी शामिल था, वह मिट्टी में मिला दिया गया है। पुलिस के इनकाउंटर में वह मारा गया है। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यह निश्चित तौर पर आपको समझना पड़ेगा कि 2017 के पहले की सरकार नहीं है। हम सब मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखते हैं।

हम कहना चाहेंगे कि अभी एक तो मारा गया है, बाकी जो बचे हैं, वह सब भी जल्द ही मिट्टी में मिलाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि उप्र विधान सभा सत्र चल रहा है। इसी बीच प्रयागराज की घटना हुई। इस घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर था। कार्रवाई होते ही भाजपा विधायक की यह टिप्पणी सदन में आई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button