उत्तर प्रदेशलखनऊ
अपराधियों को शरण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी: एडीजी लॉ एंड आर्डर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सोमवार को कहा कि अपराधियों को शरण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। एक पत्रकार के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए एडीजी ने कहा कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यूपी पुलिस लोगों से अपील करती है कि अगर कोई भी अपराधी आपसे शरण मांगता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही पुलिस महानिदेशक की ओर से सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का यह बयान सोमवार को उस वक्त दिया गया जब प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के गुर्गे अरबाज को पुलिस, एसटीएफ, एसओजी की टीमों ने एंकाउंटर में मार गिराया था।



