उत्तर प्रदेशबहराइच

दस लीटर कच्ची शराब व 110 शीशी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइचlपुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व अवैध शराब बनाने व बेचने व तस्करी करने वालो व के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में आज उ0नि0 नागेन्द्र सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी के साथ देखभाल क्षेत्र , रोकथाम अपराध होली त्यौहार के दृष्टिगत अवैध शराब बेचने व बनाने व तस्करी करने वालो के विरुद्ध अभियान के क्रम मे भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 656 के पास से समय 10.05 बजे 10 लीटर कच्ची शराब व एक प्लास्टिक की बोरी में 110 शीशी जलजला लीची फ्लेवर नेपाली शराब के साथ अभियुक्त भुलऊ उर्फ बराती सोनकर पुत्र रतन निवासी जियागांव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गयाl जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 60/2023 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गयाl

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button