जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों तथा बुजुर्गों के साथ मनाई होली

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा वृद्ध आश्रम कसया में जाकर कपड़े और मिठाईयां बांटी गई तथा फूलों की होली भी खेली गई। वृद्ध आश्रम में रह रहे बुज़ुर्गजनों से डी एम और एस पी ने उनका हाल चाल पूछा। बुजुर्गों ने उन्हे आशीष भी प्रदान किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकरी कुशीनगर रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत खिरकिया जंगल वस्ती में मिठाई, फल, रंग आदि वितरित कर दी गई होली की खुशियां साझा करते हुए की शुभकामनायें दी गई।

बता दें कि होली पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत खिरकिया जंगल वस्ती में जाकर वहाँ निवास करने वालें बच्चों/ वृद्धजनों के साथ उत्साहपूर्वक होली पर्व को मनाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वहाँ निवास करने वाले समस्त जनों से बात-चीत कर होली की शुभकामना देते हुए सभी को मिठाई, फल, रंग आदि वितरित किया गया।
जिलाधिकारी श्री रंजन और पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल की इस सहृदयता से सभी काफी प्रसन्न एवं होली के त्यौहार पर उत्साहित दिखे बच्चे एवं बुजुर्गों द्वारा ढेरों आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चंद्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक को0 पड़रौना राज प्रकाश सिंह, शहर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, पीओरओ पुलिस अधीक्षक बी के दुबे एवं अन्य अधि/कर्म0गण मौजूद रहे है।



