उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पडरौना से अयोध्या होते हुए लखनऊ की सीधी नई बस सेवा का शुभारंभ

  • सदर विधायक ने फीता काटकर, हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

पडरौना-कुशीनगर। पडरौना नगर से अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू के द्वारा फीता काटकर एवं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बिल्कुल नई चमचमाती बस UP78HT 4056 नंबर की बस पडरौना बस डिपो में शामिल हुई और मंगलवार को इसे पडरौना से अयोध्या होते हुए रवाना किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने बताया कि पडरौना नगर के लोगों की लखनऊ तक की यात्रा और भी सुगम बनाने के लिए यह सेवा शुरू हुई है ।इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधायक श्री जायसवाल ने नगर वासियों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद ब्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद साहा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button