कायस्थ विकास परिषद के तत्वावधान में रैली एवं सम्मेलन का आयोजन 26 मार्च को

गोरखपुर। कायस्थ विकास परिषद के तत्वावधान में दिनांक 26 मार्च 20 23 दिन रविवार को होने वाले रैली एवं सम्मेलन के संदर्भ में एक बैठक श्री चित्रगुप्त समिति राप्तीनगर चतुर्थ चरण चरगावां गोरखपुर के तत्वावधान में रैली संचालन समिति के सदस्य एवं समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव के अध्यक्षता में रघुवरा पैलेस में संपन्न हुई । बैठक में कायस्थ विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष वैद्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव ,उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए।
समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने समस्त कायस्थ बंधुओं से एकजुटता के लिए, रैली एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए, राप्तीनगर चतुर्थ चरण से सम्मेलन में लगभग 250 की संख्या में लोगों द्वारा 100 मोटरसाइकिल एवं 25 कार के साथ रैली में उपस्थिति दर्ज करा रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री प्रवीण गौड़ ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से श्री दिनेश शरण, डॉक्टर बी एल श्रीवास्तव, राकेश सिन्हा ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,दीपक श्रीवास्तव ,प्रणव कुमार वर्मा ,अमित कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दीनदयाल श्रीवास्तव ,अंशु गौड़,सुनीता श्रीवास्तव ,शालिनी श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव एवं भारी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।



