छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कि कार्यवाही की मांग

गोरखपुर। 5 मार्च 2023 को ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में टीकाकरण के दौरान नवजात बच्चे के मौत के संबंध में नवजात के परिजन कृष्ण मुरारी राय के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख रोड जाम करके घंटों प्रदर्शन गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में किया गया। उसके बाद जिलाधिकारी महोदय को डॉक्टर सुधीर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने व ग्रैंड हॉस्पिटल को सील करने के संबंध में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग छात्र नेताओं और पीड़ित द्वारा किया गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया घंटों प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने पीड़ित कृष्ण मुरारी राय को समझाया और डॉक्टर सुधीर गुप्ता के ऊपर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने व हॉस्पिटल को सील करने का भरोसा परिजनों को एवं मनीष ओझा को दिलाया। इस दौरान मनीष ओझा, कृष्ण मुरारी राय, सुंदरम राय, गौरव वर्मा, प्रतीक त्रिपाठी, योगेश प्रताप सिंह, सत्यम गोस्वामी अंकित पांडे, सतीश प्रजापति आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



