उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर
संतकबीरनगर: थाना समाधान दिवस में नौ मामलों का हुआ निस्तारण

संतकबीरनगर। शनिवार को थाना मुख्यालयों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली खलीलाबाद में कुल पांच प्राप्त मामलों में दो, थाना दुधारा में तीन प्राप्त मामलों में दो, थाना धनघटा में प्राप्त पांच मामलों में एक, थाना बखिरा में प्राप्त नौ मामलों में चार मामलों का निस्तारण किया गया। तो वहीं थाना महुली में प्राप्त 6,थाना मेंहदावल प्राप्त पांच,थाना बेलहर कला में प्राप्त छः, थाना धर्मसिंहवा में प्राप्त दो मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। कुल 41 मामलों में सिर्फ नौ मामलों का ही निस्तारण हुआ और 32 मामले लंबित रहे।



