सिद्धार्थनगर: डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर आए फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना सिद्धार्थनगर व मिश्रौलिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा आज थाना सिद्धार्थनगर व थाना मिश्रौलिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए । जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मिश्रौलिया का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा समाधान दिवस के दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।



