उत्तर प्रदेशदेवरिया
प्रधान प्रतिनिधि पर भटनी पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज़

भटनी-देवरिया। भटनी पुलिस ने नोनापार के मोनू तिवारी की तहरीर पर नोनापार निवासी प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर यादव व भटनी खास निवासी राम सुमेसर प्रसाद के ख़िलाफ़ आइपीसी की धारा 323, 504, 506 व 352 के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। मोनू तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रतिवादियों ने 22 फ़रवरी को खेत मे अकेला देख पुरानी रंजिश हमें भद्दी भद्दी गाली दी और मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।



