उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: ठगी गई रकम साइबर सेल ने कराया वापस, एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा गुड वर्क

सिद्धार्थ नगर। लकी ड्रा के नाम पर फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹43,200/- को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने वापस करा दिया है।
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल सुबाष यादव व टीम साइबर सेल द्वारा राम जीवन निवासी महादेवा बुजूर्ग थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए राम जीवन के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹43200/- वापस करा दिया गया है।

शिकायतकर्ता राम जीवन निवासी महादेवा बुजूर्ग थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर से लकी ड्रा के नाम पर कुल शनराशि ₹ 43200/- का फ्रॉड हो गया । शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया l उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी गई तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल टीम की मदद से कार्यवाही करते हुए दिनांक 12/03/2023 राम जीवन के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹43,200/- वापस कराया गया | साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए श्री राम जीवन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |

धनराशि बरामद कराने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल ,उप निरीक्षक हरीओम कुशवाहा, मुख्य आरक्षी अतुल चौबे ,आरक्षी अजय यादव, आरक्षी आशुतोष जायसवाल, आरक्षी राहुल मौर्या , आरक्षी शिवम् मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button