उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हुई तैयारी बैठक

पडरौना, कुशीनगर। विकासखंड पडरौना के प्रांगण में दिनांक 14 मार्च दिन मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी पडरौना सुशील कुमार अग्रहरी की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक की गई। श्री अग्रहरी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बेटियों का विवाह पूरी तैयारी एवं धूमधाम से किया जाना है, जिसको लेकर विकासखंड पडरौना का संपूर्ण प्रांगण सज धज कर तैयार हो गया है।

बारात का स्वागत सभी के जलपान ,भोजन के साथी वैदिक मंत्रोच्चार एवं अन्य धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। यहां आशीर्वाद देने के लिए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह एवं पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल मंटू, ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा, प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे आदि की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि विकासखंड पडरौना के प्रांगण में विकासखंड पडरौना तथा विकासखंड विशुनपुरा के पात्र पंजीकृत वर वधू का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होगा।

अब तक की जानकारी के अनुसार विकासखंड पडरौना में 112 एवं विकास खंड बिशनपुरा में 77 जोड़े पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त विकासखंड कप्तानगंज, मोतीचक ,खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला और सुकरौली की सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समय से न पहुंच पाए एवं छूट गए जोड़ों का भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने सभी संबंधित क्षेत्र के एडीओ समाज कल्याण एवं ग्राम पंचायत के सचिवों को तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण पडरौना सफी आलम, लिपिक वीरेंद्र जायसवाल सहित विकासखंड के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button