उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर: प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गैतम का हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर। प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गैतम का बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व नगर की सीमा में प्रवेश करते ही सीहापार हाल्ट से ही कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत शुरू कर दिया गया। सीहापार हाल्ट से पार्टी कार्यालय तक जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष ने रास्ते में पड़ने वाले सभी महापुरषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया सर्व प्रथम उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, डॉ. भीम राव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री तथा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पार्टी कार्यालय पर स्वागत के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा की सर्वप्रथम वे अपनी एवं अपने समाज के ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हैं की उन्होंने ने दलित समाज के एक बेटे को इतने बड़े जिले का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है उन्होंने कहा की जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वो पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है उन्होंने विश्वास जताया की तमाम वरिष्ठ एवं युवा नेतागण उनके साथ में हैं सबको एक साथ ले कर सबकी राय से आगामी निकाय चुनाव , सहकारिता चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ,कृष्ण कुमार त्रिपाठी ,डॉ मोहसिन खान, प्रहलाद यादव, रामभुआल निषाद, जयप्रकाश यादव ,नगीना प्रसाद साहनी, गोली यादव, अखिलेश यादव, अमरेंद्र निषाद, जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, रुपावती बेलदार, दयाशंकर निषाद, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मिर्जा कदीर बेग, के0सी0यादव( पूर्व प्रधान), दूधनाथ मौर्या, राजेश प्रताप राव, गीता रत्ना, रामजतन यादव, रामनाथ यादव, अशोक यादव, सिंहासन यादव, संजय पहलवान, अभिमन्यु यादव, बिंदा देवी, सुमन पासवान, दूजा देवी, सुशीला भारती, मैंना भाई, रणजीत पासवान, अरविंद शुक्ला, राम अजोर मौर्य ,रंजना भारती, नरसिंह यादव ,गिरीश यादव, दयानंद विद्रोही, शिव शंकर गौड़ ,श्याम यादव ,चंद्रजीत यादव, राम रतन प्रसाद अमित गौतम धर्मवीर गुप्ता संतोष कुमार सविता राय बेबी मौर्या, रूबी खातून ,ज्योति यादव ,रंजीत कुमार आर्य ,अशोक चौधरी, मनोज कुमार, कन्हैयालाल भारती, विनय कुमार, अजय पासवान, रवि प्रताप यादव, शुक्रुल्लाह अंसारी, सीताराम गौड़, रामप्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश, घनश्याम राव, चंद्रभान प्रजापति, राम नारायण विद्रोही, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, राजेश सिंह सैंथवार महिमा गौतम बृजनाथ मौर्य सुधीर कुमार, अरविंद गौतम, अनिल कुमार गौतम, गणेश प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button