उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: अनचाहे गर्भ से बचने के लिए करें परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों का इस्तेमाल

  • इच्छुक दंपति को वितरित किया गया परिवार नियोजन साधन

बहराइचl अनचाहे गर्भ से बचने के लिए समझदारी इसी में है कि परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों का इस्तेमाल किया जाय। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलेगी और न चाहते हुये भी बड़े परिवार का बोझ नहीं उठाना पड़ेगाl इस बात को समझाने व खुशहाल परिवार का मंत्र बताने के उद्देश्य से जनपद में सारथी वाहन चलाया जा रहा हैl मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व जन जागरूकता लाने के लिए जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सारथी वाहन चलाया जा रहा है। यह वाहन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडबिल, पम्पलेट, नियत सेवा दिवस कैलेंडर व साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की खूबियां बता रहा है। साथ ही मौके पर मौजूद आशा व आशा संगिनी इच्छुक दंपति को उनके पसंद के साधनों का वितरण भी कर रही हैं।

जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जनपद के 1384 राजस्व गांवों में सारथी वाहन चलाने का प्रावधान है। इसके लिए परिवार नियोजन के संदेशों से लैस सारथी वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया गया है। जो प्रतिदिन 35 से 40 गांव का भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन का महत्व बता रहे हैं। इसके चलते औसतन 1700 कंडोम, 70 माला एन, 100 साप्ताहिक छाया गोली, 150 निश्चय किट व 40 ईजी पिल्स का वितरण प्रतिदिन आशा कार्यकर्ताओं के जरिए हो रहा है। इस तरह सारथी वाहन के माध्यम से न सिर्फ लोग परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हो रहे हैं बल्कि उन्हें मौके पर ही परिवार नियोजन के साधन भी उपलब्ध हो रहे हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल डॉ अनुराग वर्मा ने बताया कि बास्केट ऑफ चॉइस के अंतर्गत वर्तमान में परिवार नियोजन के कई स्थायी व अस्थाई आधुनिक साधनों के विकल्प मौजूद हैं । दंपति अपनी आवश्यकता व पसंद से कोई भी साधन का चुनाव कर सकते हैं । इन साधनों में गर्भनिरोधक गोली माला एन , साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, कंडोम , कॉपर –टी , प्रसव के तुरंत बाद लगने वाली कॉपर –टी , तिमाही अंतरा इंजेक्शन , पुरुष नसबंदी व महिला नसबंदी शामिल हैं । यह साधन सभी सरकारी अस्पताल , स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध हैंl

यूपी टीएसयू जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि महिला नसबंदी 2 हजार रुपए , पुरुष नसबंदी 3 हजार रुपए , तिमाही इंजेक्शन अंतरा प्रति डोज़ 100 रुपए, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी 3 हजार रुपए, प्रसव पश्चात कॉपर –टी 300 रुपए, गर्भपात के पश्चात कॉपर-टी 300 रुपए मिशन परिवार विकास के तहत लाभार्थी को दिये जाते हैंl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button