बहराइच: युवा लेखक शेखर ने बढ़ाया कैसरगंज का सम्मान

बहराइच। युवा लेखक शेखर ने उपजिलाधिकारी कैसरगंज को अपनी पुस्तक यूपी टीईटी इंग्लिश स्पेशल भेंट की| कैसरगंज के इस युवा लेखक ने अपनी लेखनी द्वारा कैसरगंज क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तहसील कैसरगंज के गंडारा गांव के मूल रूप से निवासी शेखर श्रीवास्तव ने अंग्रेजी ग्रामर पर कई पुस्तकें लिखी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें उपयोगी हैं। यह विचार उपजिलाधिकारी ने शेखर की उपलब्धियों पर व्यक्त किए।अभी हाल में ही उनकी पुस्तक अपेक्स वन लाइनर इंग्लिश लिटरेचर पुस्तक भी प्रकाशित हुई जिसने सर्वाधिक बिकने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। शिक्षा के साथ-साथ अपनी साहित्यिक रचनाओं के द्वारा उन्होंने अनेक सम्मान भी प्राप्त किए हैं। सह लेखक के रूप में उनकी 10 और स्वतंत्र लेखक के रूप में उनकी 4 पुस्तकें यूनिवर्सल पब्लिकेशन प्रयागराज द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं।



