उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम के प्रयास से कोरोना योद्धा के आश्रित को मिली रू. 50 लाख की अनुग्रह धनराशि

  • 5 घण्टे में निस्तारित हुआ लम्बित प्रकरण, पीड़िता को मिली राहत

बहराइच। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र के प्रयास से कोरोना योद्धा मुख्य आरक्षी स्वर्गीय हरीराम सिंह, नि. ग्राम भदावल कला, पोस्ट भदावल, थाना हरैया, जनपद बस्ती की निकटतम आश्रित पत्नी श्रीमती कुसुम देवी के बचत खाता में ई-पेमेन्ट के माध्यम से रू. 50 लाख की एकमुश्त अनुग्रह धनराशि स्थानान्तरित कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी को धनराशि स्वीकृति आदेश की प्रति हस्तगत कराई गई। रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच में तैनात रहे मुख्य आरक्षी हरीराम सिंह की ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमण से 21 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो जाने के परिणाम स्वरूप उनकी पत्नी को रू. 50.00 लाख की एकमुश्त अनुग्रह धनराशि प्रदान की गयी है।

उल्लेखनीय है कि मृतक आरक्षी हेतु प्रदेश के राहत आयुक्त स्तर से 23 जनवरी 2023 को जारी धनावंटन आदेश के कालम 5 में विभाग का नाम पुलिस के स्थान पर परिवहन अंकित होने तथा मृत्यु की तिथि अंकित न होने के कारण भुगतान की कार्यवाही संभव नहीं हो पा रही थी। विगत 14 मार्च 2023 की रात्रि में मृतक के परिजनों द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में यह प्रकरण लाये जाने पर डीएम द्वारा 15 मार्च 2023 को अपरान्ह 01ः51 बजे प्रदेश के आपदा राहत आयुक्त पी.एन. सिंह को पत्र प्रेषित किया गया तथा इस सम्बन्ध में डीएम ने स्वयं आयुक्त से वार्ता कर संशोधित आदेश जारी कराये जाने का अनुरोध किया गया।

पीड़ित परिवार को राहत पहुॅचाएं जाने के उद्देश्य से डीएम डाॅ. चन्द्र द्वारा किए गए प्रयास से 15 मार्च 2023 को सांय 06ः54 बजे संशोधित धनावंटन आदेश जारी कर दिया तथा डीएम डाॅ. चन्द्र द्वारा भी 15 मार्च को ही रात्रि में स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया। लगभग 5 घण्टे की अल्पावधि में ऐसे लम्बित प्रकरण का निस्तारण होना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन स्तर से लेकर जनपद स्तर तक प्रशासनिक संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी जन समस्याओं का गम्भीरतापूर्वक सुनवाई कर त्वरित निस्ताराण सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से सभी ज़रूरतमन्दों को आच्छादित किया जाय।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button