उत्तर प्रदेशबस्ती
कटेश्वर पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण, खामियां दुरूस्त करने का निर्देश

बस्ती। अमृत योजना के तहत निर्मित कटेश्वर पार्क का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पार्क का संचालन सुचारु रुप से किया जाए। जगह-जगह टूट-फुट को देखकर इसका तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। कहा कि पार्क के अंदर फव्वारे, वाटर पार्क, वाटर बोट को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, पार्क के अंदर फूल, पौधे, घास को विकसित किया जाए, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। ईओ नगरपालिका दुगेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पांच पार्क निर्मित है।



