उत्तर प्रदेशबहराइच

दलितों को भूमिहीन करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल ने छावनी बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया तथा इसके उपरांत जिला कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें भूमिहीन होने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानून बनाया था। इसके तहत एक सीमित रकवा (3.125 एकड़) से अधिक कृषि भूमि यदि अनुसूचित जाति / अनु0 जनजाति वर्ग के लोग विक्रय करना चाहते हैं तो उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परन्तु हमें समाचार-पत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कांग्रेस द्वारा बनाये गये उक्त कानून को निष्क्रिय करने जा रही है।

यह युगों-युगों से वंचित भारत के अनुसूचित जाति / जनजाति के अधिकारों पर कुठाराघात करने का कदम है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केन्द्र की सरकारों द्वारा कुछ उद्योगपतियों को सम्पूर्ण भारत बेचने व सौंपने की साजिश की जा रही हैl पूर्ण से प्रकार श्री योगी और श्री मोदी की सरकारों द्वारा “हम दो हमारे दो” के तहत अडानी और अम्बानी को देश का कण-कण सौंपने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानून के तहत लाखों अनु० जाति / जनजाति के लोगों को पट्टे के माध्यम से जमीन आवंटित की गयी व कालांतर में भूमिहीन अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को उपरोक्त जमीन का आवंटन समाज के वंचित तबके को सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था।

इस कानून से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोग पूरी तरीके से भूमिहीन हो जायेंगे और सरकार के दबाव में / सरकार के इशारे से अनुसूचित जाति/जनजाति के पास जो थोड़ी बहुत कृषि भूमि है वह भी औने-पौने दाम पर डरा-धमका कर “हम दो हमारे दो” को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि- हम मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनु० जाति / जनजाति विरोधी जो नियम लाया जा रहा है उस पर दलित हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी यह मांग है की इस आदेश को खारिज किया जाए। इस अवसर पर आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल शेरा, कांग्रेस नेता फजल खान, शहर उपाध्यक्ष मो. इशारत खान, जिला सचिव हमजा शाहिद, प्रदेश कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, शहर महासचिव बृजेश पाठक, खालिद हिशामी, आशुतोष मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button