उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे तहसील दिवस का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील दिवस आयोजन के अवसर पर गरीब/असहाय ग्रामीण व्यक्तियों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण तहसील दिवस के माध्यम से किया जाता हैं। तहसील बांसी में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। तहसील बांसी़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बांसी़ में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। आईजीआरएस द्वारा प्राप्त शिकायतो का समय से निस्तारण कराये।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के  अवसर पर कुल 39 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-19, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-05, विकास-09, समाज कल्याण-01, लोक निर्माण विभाग-02, विद्युत-02, प्रोबेशन-01 प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-01 प्रार्थना-पत्र को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वी0के0अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाक्टर राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, तहसीलदार बंासी संजीव दीक्षित़, तहसील बांसी़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button