उत्तर प्रदेशबहराइच

विश्व टीबी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

बहराइच। जनपद में विश्व टीबी दिवस सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर मनाया गयाl इस तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बैठक कर प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 तक जनपद समेत पूरे देश से क्षय रोग समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है।

इसी क्रम में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आज टीबी इकाइयों, डेजिग्नेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर और गांवों में सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब हमारा प्रयास क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायतें बनाना है। उन्होंने कहा कि आज वर्ड टीबी डे मनाने का उद्देश्य ही यही है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी तरह जागरूक किया जाए और लक्षण वाले या संक्रमित व्यक्ति का तत्काल इलाज शुरू किया जाए।

जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि इस साल विश्व क्षय रोग दिवस की थीम है, हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं। यह थीम तभी सार्थक होगी। जब इस रोग की समाप्ति के लिए समाज का हर व्यक्ति सहयोग करे। अधिकाधिक लोग निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लें और उन्हें क्षय रोग से स्वस्थ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर अब हर माह की 15 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है। इन दिवस पर तत्काल जांच और तत्काल इलाज शुरू करने की व्यवस्था है। इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय और जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संदीप मिश्रा ने बताया कि किसी व्यक्ति में क्षय रोग की पुष्टि हो जाने पर मरीज को 500 रुपए पोषण राशि दी जाती है। यह राशि निक्षय योजना के तहत मिलती है। उन्होंने बताया कि अब तक 21499 लोगों को 5. 83 करोड़ रुपए उनके बैंक खाता में भेजे जा चुके हैं।

वहीं वर्ष 2022 में 7926 टीबी मरीज खोजे गए और 86 फीसदी मरीज टीबी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। 4008 मरीजों का उपचार चल रहा है। 2023 में अब तक 10734 मरीज खोजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 464 निक्षय मित्रों ने 1306 मरीजों को गोद लिया है। नोडल अधिकारी ने जनपदवासियों से सक्षम लोगों और संस्थाओं से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है। इस मौके पर एसटीएस रवि शर्मा , लैब सुपर वाइजर सुरेश यादव बीसीजी टीम लीडर अनिल मिश्रा सहित टीबी चैम्पियन , सीएचओ, व सहयोगी संस्थाएं मौजूद थींl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button