उत्तर प्रदेशलखनऊ

लिनेन ब्रांड ‘लिनेन क्लब’ ने लुलु मॉल में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

लखनऊl लिनेन क्लब भारत में लिनेन का एक अग्रणी ब्रांड है। फ्रांस और बेल्जियम से प्राप्त प्रामाणिक फ्लैक्स फाइबर से तैयार किए गए बेहतरीन गुणवत्ता वाले लिनेन कपड़ों की बुनाई में इसकी 7 दशकों से अधिक की विशेषज्ञता है। लिनन क्लब के पास मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के रूप में 7 हजार से अधिक पॉइंट ऑफ सेल्स और स्टोर्स और 200 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का नेटवर्क हैं। भारत में लिनेन की सबसे बड़ी रीटेल चेन के साथ, लिनेन क्लब सभी लिनेन प्रेमियों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम कर रहा है और देश का नंबर एक लिनेन ब्रांड है।

आदित्य बिड़ला समूह के इस ब्रांड ने लखनऊ में लुलु मॉल की पहली मंजिल पर एक खास स्टोर खोला है। यह लिनेन क्लब का लखनऊ में चौथा और उत्तर प्रदेश में 13वां स्टोर होगा। शहरों में शॉपिंग की उभरती हुई मॉल संस्कृति का उदय, सभी व्यवसायों, खास तौर पर फैशन रिटेल के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास चालकों में से एक है। लुलु मॉल आज के दौर के उपभोक्ताओं और लिनेन क्लब के लिए इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खुदरा खरीदारी अनुभव का वादा करता है।

इसमें कपड़ों की 3 हजार से ज्यादा डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला और शर्ट, पैंट, शॉर्ट्स जैसे सभी तरह के इस्तेमाल में लाए जाने वाले पुरुषों और महिलाओं के परिधानों का एक व्यापक संग्रह है। लखनऊ शहर में इस ब्रांड के टी-शर्ट, जैकेट, कुर्ता, बंडी निश्चित रूप से लिनेन प्रेमियों का दिल जीतेंगे।

आदित्य बिड़ला ग्रुप में घरेलू टेक्सटाइल्स कारोबार के सीईओ श्री सत्यकी घोष ने कहा, “लिनेन प्रेमियों के बीच हमारे लिनेन के कपड़े हमेशा से पसंदीदा विकल्प रहे हैं। अब हम लिनेन के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक और विशेष गंतव्य का विस्तार कर रहे हैं। लुलु मॉल के नए स्टोर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए लिनेन आधारित परिधानों के साथ-साथ हमारे कपड़ों की पूरी श्रृंखला होगी।

लिनेन एक प्राकृतिक रूप से टिकाऊ फाइबर है। लिनेन क्लब की पूरी रेंज 100 फीसद लिनेन या ब्लेंडेड नेचुरल यार्न से बनी है, जो इको-फ्रेंडली रेंज है। लिनेन क्लब की नई पेशकश – एथनिक, शुद्ध लिनेन, हर मौकों पर पहने जा सकने वाले कपड़ों के संग्रह, हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर मुख्य पोशाक तक शादियों के लिहाज से भी एक संपूर्ण समाधान प्रदान करता है और पसंदीदा शहर लखनऊ में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button