लार देवरिया।नगर पंचायत लार के बाईपास रोड में स्थित एस कांत लाइब्रेरी का शुभारंभ नगर पंचायत लार के निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव ने फीता काट कर किया।लाइब्रेरी में डेली न्यूज पेपर,मैगजीन, हाई स्पीड वाईफाई सहित तमाम सुविधाएं है।जगदीश यादव ने कहा कि ये लाइब्रेरी से छात्रों को अच्छी जानकारी हासिल होगी।ये हम लोगो के क्षेत्र के लिए बहुत ही अच्छा है।ऐसे नेक कार्य के लिए इसके प्रबंधक शशिकान्त को मैं शुभकामनाएं देता हूं ।इस दौरान उद्धघाटन समारोह में आये सभी लोगो के प्रति शशिकांत सर ने आभार जताया ।इस दौरान मुख्य रूप से राकेश विश्वकर्मा ,सोनू पटेल, रंकेश यादव,शशिकान्त आदि लोग उपस्थित रहे।