गोरखपुर: जमीन देने के नाम पर जालसाजी करने वाले गैंग के द्वारा 20 लाख रूपये हड़पने का आरोप

गोरखपुर। सुरेश सिंह पुत्र स्व. बद्री नारायण सिंह, ग्राम-कुशहरा थाना-चिलुआताल, गोरखपुर ने आज यहाँ एक प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि जमीन का कारोबार करने वाले कुछ लोगों द्वारा कई बार में उनके 20 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने बताया कि दिनांक02.02.2021 को गोरखपुर महानगर के शाहपुर थाना अन्तर्गत मानस विहार कालोनी, पादरी बाजार निवासी कुशवाहा हरिनाथ जो मूल रूप से पत्रकार है, के आवास पर आदिल फारूकी पुत्र मौ० रईस निवासी कुतुब रोड, सिंगरा चौक, दिल्ली है तथा विकास कुमार पुत्र राजेन्द्र शर्मा न्यू हेल्थ इन्स्टीट्यूट के पास. नई पटना कालोनी बेडर, थाना-बेउर, अनीसाबाद, पटना बिहार से मुलाकात हुई थी।
उन दोनों ने खुद को धरातल ग्रीस प्रा०लि० का डायरेक्टर व बिजनेस पार्टनर बताया था, पता-ए-72. प्रथम तल, कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पीछे, गाजियाबाद, उ.प्र. में अपना मुख्यालय बताते हुए यह कहकर कि मेरा फार्म हाउस गनेशपुर, तहसील- बेहट, थाना-बिहारीगढ़, जनपद-सहारनपुर, उ0प्र0 में है। जहाँ मेरी काफी जमीन है, जिसे हम लोग बेचने का कार्य करते हैं। मुझे उक्त जगह बुलाकर मेरी बेटी-दामाद को प्लाट देने के नाम पर जालसाजी करके योजनाबद्ध तरीके से रू० 20 लाख (बीस लाख रुपये) हड़प लिए। बाद में पता चला कि मेरी तरह अन्य कई लोगों से इस गिरोह ने करोड़ों रुपया हड़प लिया है। इस संदर्भ में उन्होंने ने उक्त जालसाज गैंग के खिलाफ थाना शाहपुर, जनपद-गोरखपुर में एफ.आई.आर. दर्ज कराया है। उन्होंने प्रेसवार्ता के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि इन जालसाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी ज़मीन या पैसा उन्हें वापस कराया जाए ।



