उत्तर प्रदेशबहराइच

बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने बैठक कर आदर्श बहराइच बनाने का लिया संकल्प

बहराइच। राष्ट्रीय विचारों को आत्मसात कर सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों से सरोकार रखने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज अस्पताल चौराहा निकट स्थित विधि भवन सभागार में बैठक का आयोजन कर भ्रष्टाचारमुक्त, नशामुक्त , पर्यावरण युक्त आदर्श बहराइच बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास व अशिक्षा को समाप्त कर विकसित व सभ्य समाज बनाने का संकल्प भी दोहराया। नवसृजित संकल्प संगठन के कैम्प कार्यालय में आज रूल ऑफ लॉ सोसायटी , महामना मालवीय मिशन , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, किसान परिषद , अधिवक्ता विचार मंच ,जन शिक्षण संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने नगर के विधि भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया।

मालवीय मिशन बहराइच अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि जनपद में अवैध नशा कारोबार , क्रय-विक्रय , उभोग व उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है नशे की चपेट में आकर अब तक सैंकड़ो तरुण नवजवानों की म्रत्यु हो चुकी हैl हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैंl इसपर विराम लगाने के लिए बड़े स्तर पर सामाजिक जन जागरण महाअभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि भ्रस्टाचार समाज को खोखला कर रहा है, भ्रष्टाचार के चलते लोगों को न्याय भी सर्वसुलभ नही हो पा रहा हैl भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश के लिए कार्यपालिका , विधायिका एवं व्यस्थापिका को संयुक्त अभियान चलाना श्रेष्ठकर होगा।

रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने लोगों को कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए गांव-गांव में विधिक जन-जागरण चौपाल आयोजित करने की आवश्यकता बताई। किसान परिषद अध्यक्ष आनंद सिंह सेंगर एडवोकेट ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे विषमुक्त खेती को आम किसानों से जोड़ने के लिए कृषि विशेषज्ञों के गाँव चौपाल आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षक नेता पुण्डरीक पाण्डेय ने विभिन्न संगठनों द्वारा चलाये जा है पर्यावरण चौपाल से जन-जन को जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए जाने पर जोर दिया।

उत्तराधिकारी संगठन के संयोजक समाजसेवी रमेश मिश्र ने जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में जनसहभाग कर साक्षरता के स्तर को ओर अधिक बढाने के लिए ग्रामीणांचल में स्थापित विद्यालयों को गोद लेने का आवाहन किया। इस बैठक में रूल ऑफ लॉ सोसायटी संयोजक प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट,उपाध्यक्ष मालवीय मिशन डॉ० कपिल शुक्ल, प्रोफेसर दिवाकर मिश्रा, जुगल त्रिपाठी एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी आदर्श मिश्र , श्यामजी त्रिपाठी , किसान नेता मुकुंद जी शेरा ,शैलेश सिंह शैलू , समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव , समाजसेवी लाल बहादुर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहेl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button