उत्तर प्रदेशबहराइच

मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र मनोयोग से करें साकार: अनुपमा जायसवाल

  • बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

बहराइच। बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने के लिए जनपद की छह विधानसभाओं में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा सत्यापन प्रमुख, विधानसभा सत्यापन अधिकारी, शक्तिकेन्द्र सत्यापन अधिकारियों को सत्यापन हेतु प्रशिक्षित किया गया। जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप ,सरल ऐप, डाउनलोड करना और हर स्तर पर बनवाने की अपेक्षा की गई। यह अभियान 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस तक पूर्ण करना है।कार्यशाला की मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं वही सत्यापन विधानसभा अधिकारी जिला महामंत्री धीरेंद्र मोहन आर्य उपस्थित रहे। धीरेंद्र मोहन आर्य ने विधानसभा के सेक्टर वार सभी को जानकारी दी वही आईटी जिला संयोजक प्रमोद पांडेय ने ऐप डाउनलोड की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। कार्यशाला का संचालन जिला अभियान प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से लग कर प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा करने का आग्रह किया जिससे मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र तभी साकार हो भी सकेगा ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सुषमा चौधरी, राहुल राय, जिला मंत्री हेमा निगम, डॉक्टर डिंपल जैन, सुनील श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, प्रमोद पांडेय, सतीश सिंह,अजय सिंह , श्री नाथ शुक्ला, सुदामा मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन यज्ञसैनी, अजय सिंह अज्जू, महामंत्री के.के. मिश्र ,सुनील श्रीवास्तव, दुर्गेश पांडेय, राम रूप कोरी, राम सिंह चौहान, मनीष देव त्रिपाठी,अखिलेश श्रीवास्तव, मनीष रस्तोगी,अशोक गुप्ता सहित मंडल सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी, सत्यापन अधिकारी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button