उत्तर प्रदेशबहराइच

अंबेडकर पार्क मे साफ-सफाई व स्थाई लाइट लगाने के लिए दिया ज्ञापन

बहराइचl भीम आर्मी भारत एकता मिशन के देवीपाटन मंडल संयोजक एस के राजगुरु जी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर तहसील एसडीएम सुभाष सिंह धामी को दियाl विज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में अंबेडकर प्रतिमा स्थल है जो कि विश्व के 6 विद्वानों में से प्रथम विद्वान भारतीय संविधान निर्माता और भारत के नारी के मुक्तिदाता बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्थापित है लेकिन इस स्थल पर लाईट न लगी होने से अन्धेरा रहता हैl

इसलिए लाइट,सजावट तथा साफ-सफाई,रंगाई_पुताई तथा दो स्थाई मरकरी लाइट व सोलर लाइट लगवाए जाने व एक सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए जो प्रतिदिन पार्क की साफ-सफाई व देखरेख करें| मंडल संयोजक एस के राज गुरूजी ने कहां की हम बहुजन महापुरुषों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगेl गत 25 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा बहराइच लाइटों से सजाया गया था लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं थीl

पार्क के अंदर सूखे पेड़ लगे हुए हैं उनको भी हटाया जाना अति आवश्यक है साथ ही साथ पार्क में पुस्तकालय व शौचालय भी बनवाया जाएlअगर इस पर जल्द अमल नहीं किया जाता है तो फिर भीम आर्मी शांत नहीं बैठेगी| उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क में आए दिन कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों आते हैं| सदर तहसील एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि यह काम बहुत छोटा है और बहुत जल्द इस को पूर्ण कर लिया जाएगाlआपको शिकायत का मौका नहीं मिलेगाlक्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हम सबके हैंl

इस मौके पर देवीपाटन मंडल संयोजक गुरू जी ने कहा कि हमें आशा है कि कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा| इस मौके पर सुरेश पासवान जिला संयोजक, रामचंद्र भास्कर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश गौतम तहसील संयोजक, अशोक पुष्कर पूर्व जिला महासचिव, रामू आर्य, मंगल प्रसाद गौतम, रामू संचित भास्कर,ओंकार नाथ आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button