उत्तर प्रदेशगोरखपुर
11 हजार वाट तार गिरने से लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल कर खाक

खजनी (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में ग्राम जरलही में बुधवार सुबह 8.30 बजे आग लगने से किसानों की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई । हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिससे और भी नुकसान होने से बच गया । मौके पर पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग पहुंचे गए थे। गेहूं की फसल जलने वाले किसानों में-ग्राम उनवल जोगेस यादव , जनार्दन यादव, सरवन यादव, ग्राम जरलही के श्याम सुंदर प्रजापति, सुडन सिंह , ग्राम प्रधान अखिलेश यादव,नाम शामिल हैं । उक्त संदर्भ में ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने कहा कि- किसानों के नुकसान का मुआयना कर शीध्र उन्हें मुआबजा दिलाने का कार्य किया जाएगा ।



