उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया नगर की जनता इस बार अपनी आंखे खोलकर वोट दें: मनोज राय हंस

बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नगर पालिका परिषद बलिया नगर में अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी होने के साथ ही पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। टिकट के लिए दावेदार भी आरक्षण सूची जारी होने के साथ पुन: सक्रिय हो उठे हैं। संभावित प्रत्याशी मनोज राय हंस का कहना है कि जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते नगर पालिका परिषद की हालात बहुत दयनीय हो गयी है। देखा जाये तो निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। विभागों ने भी इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है और संभावित दावेदार फिर से मैदान मे सक्रिय हो गये हैं। हालांकि निकाय चुनाव को लेकर अभी शासन स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। इन सबके बावजूद विभाग और राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं।

नगर की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत रहने वाले अधिकार सेना के पदाधिकारी मनोज राय हंस एडवोकेट ने कहा है कि बलिया जनपद में एक नहीं तमाम समस्याओं के बीच जनता अपना गुजर-बसर कर रही है। चाहे वह नाली की समस्या हो , सड़क की समस्या हो , जलजमाव की समस्या हो या स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्या हो , सभी समस्यायें पूरी तरह से गंभीर है। इन तमाम समस्याओं से जनता को राहत तभी मिलेगी , जब जनता पूरी तरह से जागरूक होकर अपने मतो का प्रयोग करेंगी।

मनोज राय हंस ने आगे कहा कि मैं भी एक नगर निकाय चुनाव का संभावित प्रत्याशी हूं , लेकिन मैं यह नहीं चाहता हूं कि जनता आंख मूंद कर मुझे ही वोट करें । यदि जनता की नजर में लगता है कि मैं नगर की समस्याओं को दूर कर नगर का विकास कर सकता हूं , तभी वोट करें। इसलिए बलिया नगरवासियों से मेरी अपील है कि नगर की जनता इस बार आंख खोल कर अपने मतो का प्रयोग करें और ऐसे प्रत्याशी को वोट करें ,जो नगर की समस्याओं को दुर कर सके , नहीं तो पांच वर्ष बाद पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा । वैसे अधिवक्ता मनोज राय हंस जनता की समस्या को लेकर हर समय संघर्षरत रहते हैंऔर हर मोहल्ले में जाकर समस्याओं का निराकरण करने के लिए तमाम प्रयास भी करते रहते है । इसलिए ये चाहते है कि इस बार नगर के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को ही इस बार जनता अध्यक्ष चुने ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button