उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 06 अप्रैल की तैयारियों में जुट गयी है। स्थापना दिवस समारोह को भाजपा इस बार बूथ स्तर पर मनायेगी। पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों ने भी अलग—अलग कार्यक्रम तय किये हैं। स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह 9 बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएगें। बूथ पर ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे।

प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर पर स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों का कार्यक्रम लगाया गया है। प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ता के साथ पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा के संदर्भ में चर्चा होगी।

युवा मोर्चा लगायेगा चिकित्सा शिविर

समाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत युवा मोर्चा जिला व मण्डल स्तर पर चिकित्सा शिविर लगायेगा। इसके अलावा सहभोज आयोजित किए जायेंगे साथ ही स्वच्छता अभियान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चलायेंगे। इसके अलावा 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे साथ ही रोजगार से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जायेंगी।

श्रीअन्न को लेकर जनजागरण करेगा किसान मोर्चा

किसान मोर्चा प्रदेश भर की सभी नदियों के किनारें के गांव व मण्डल स्तर पर पैदल मार्च कर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में श्रीअन्न को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा के द्वारा 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज के कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगें।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके विचारों एवं समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जायेंगी। प्रत्येक जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित किये जायेंगे।

बूथ स्तर पर अम्बेडकर जयंती मनायेगी भाजपा

डा. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा व पार्टी कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर मनाये जायेगी। इसके अलावा मण्डल व जिला स्तर पर बाबा साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button