उत्तर प्रदेशलखनऊ

तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अफसरों का स्थानांतरण

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मुख्यालय ने मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार सिंह को हटाते हुए उन्हें सीबीसीआईडी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त उनकी पत्नी आरती सिंह का तबादला भी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि अनिरुद्ध सिंह के सार्वजनिक हुए वीडियो की जांच के दृष्टिगत दोनों आईपीएस पति-पत्नी का स्थानांतरण किया गया है। अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है। अनिरुद्ध सिंह के स्थान पर बुलंदशहर के एएसपी क्राइम कमलेश बहादुर को मेरठ भेजा गया है।

आठ अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण

आईपीएस के अलावा पुलिस मुख्यालय से 16 पीपीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है, इनमें आठ अपर पुलिस अधीक्षक और आठ पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। सर्वप्रथम आलोक दुबे को एडीजी मेरठ जोन की स्टाफ अफसर के पद से हटाकर मेरठ में छठवीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है।

मेरठ में छठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात उप सेनानायक अनिल कुमार-प्रथम को एडीजी जोन मेरठ का स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी दी गई है। कृपाशंकर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे विशेष डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के स्टाफ अफसर के पद पर तैनात थे। इसी तरह उनके स्थान पर पावर कारपोरेशन में तैनात एएसपी पूर्णेंदु सिंह को विशेष डीजी का स्टाफ अफसर बनाया गया है।

वहीं, बिजनौर में तैनात एएसपी इंदु सिद्धार्थ को सतर्कता अधिष्ठान के मेरठ सेक्टर में तैनाती दी गयी है। एएसपी राजेंद्र कुमार गौतम को महोबा से एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा के स्टाफ अफसर के पद पर पूर्व में हुआ तबादला आदेश संशोधित कर अब उन्हें अयोध्या में एएसपी यातायात एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में एएसपी स्थापना के पद पर राहुल मिश्रा बने रहेंगे। इससे पहले उनको अयोध्या में तैनाती मिली थी। कमलेश बहादुर का पूर्व में 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के लिए हुआ तबादला आदेश संशोधित करते हुए उन्हें एएसपी ग्रामीण मेरठ बनाया गया है।

आठ पुलिस उपाधीक्षक इधर से उधर

पुलिस मुख्यालय ने आठ पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें सबसे पहले शिव प्रताप सिंह द्वितीय को अलीगढ़ से मेरठ में नवीन तैनाती दी गई है। प्रयांक जैन को शाहजहांपुर भेजा गया है। इससे पहले वे लोकायुक्त संगठन में तैनात थे। योगेंद्र सिंह प्रथम को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लोकायुक्त संगठन में तैनात किया गया है। अंकित कुमार द्वितीय को सीबीसीआईडी मुख्यालय से मुक्त करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद बनाया है। राजेश कुमार तिवारी को बलिया से मुरादाबाद, एसएन वैभव पांडेय को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से बलिया, आलोक कुमार अग्रहरि को सीबीसीआईडी से झांसी और राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से नागरिक उड्डयन (एयरपोर्ट सुरक्षा) के पद नियुक्ति मिली है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button