उत्तर प्रदेशबहराइच

अन्डर 20 डिस्ट्रिक एथलीट टीम का हुआ चयन

बहराइच। 57वी यूपी स्टेट अंडर 20 एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 9 व 10 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है जिसका जनपदीय ट्रायल गुरुवार को स्थानीय इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ।इस जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का प्रदेशीय आयोजन साईं सेंटर लखनऊ में किया जाएगा ,जहां पर प्रदेश भर के एथलीट प्रतिभाग करेंगे। जनपदीय ट्रायल में गुरुवार को जनपद के कोने-कोने से एथलीट द्वारा प्रतिभाग किया गया , जिसमें बालक वर्ग 100 मी में अमरदीप ,संजीव कुमार सिंह, 200 मी में आशुतोष मौर्या, संजीव कुमार सिंह ,400मी में गुलशन व सुएब अहमद ,800 मी में सुएब अहमद , 1500 मी में करन कुमार , 3000मी में विशाल ,हाई जंप में अशफाक व करन कुमार का चयन किया गया , बालिका वर्ग में 100 मी दौड़ में संध्या सिंह, 200 मीटर दौड़ में मुस्कान त्रिपाठी ,400 मी दौड़ में लक्ष्मी पाठक, प्रियंका सिंह, 800 मी दौड़ में लक्ष्मी पाठक, व प्रियंका सिंह, 1500 मी दौड़ में आदित्या तिवारी, 3000 मीटर में रानी पाठक का चयन किया गया।चयन के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक,फुटबाल कोच राकेश पासवान , विनोद कुमार , चयनकर्ता व एथलीट कोच मनोज कुमार, व कुसमेंद्र सिंह राना, विजय शंकर , सेक्रेटरी अटल सिंह सहित सैकड़ों एथलीट मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button