उत्तर प्रदेशगोरखपुर

इरीगेशन डिपार्टमेंट इम्प्लाइज यूनियन का आमरण अनशन जारी

गोरखपुर। इरीगेशन डिपार्टमेंट इम्प्लाइज यूनियन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सिंचाई विभाग कर्मियों द्वारा लगातार हो रहे धरना कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय कर्मचारियों की समस्याएं एवं उनका समर्थन एवं सहयोग करने पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग कर्मचारी विगत 3 अप्रैल से अपनी मांगों को लेकर धरना कार्यक्रम कर रहे हैं।कल से उनकी भूख हड़ताल भी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग कर्मियों की मुख्य मांगों में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का विभाग द्वारा लगातार अवमानना करना। जिन वरिष्ठ कर्मचारियों को कार्य से हटाया गया है उन्हें तत्काल वापस लेना। शासनादेश के विरुद्ध जिन कर्मियों को कार्य पर रखा गया है उनकी सूची जारी करना।

जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोरखपुर के आदेशों की अवहेलना करना। उच्चाधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए कमेटी गठित करना यह प्रमुख मांगे हैं। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का नैतिक दायित्व है कि सिंचाई विभाग के आंदोलनरत कर्मियों के साथ खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी तब तक नहीं आंदोलित होता जब तक कि उसके साथ अन्याय ना हुआ हो।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आवाहन किया कि उन्हें भी सिंचाई कर्मियों की समस्याओं को देखना चाहिए एवं उनका समाधान करवाना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की सिंचाई कर्मियों की सभी मांगें जायज हैं प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेकर के इनकी सभी समस्याओं को हल करना चाहिए। सिंचाई कर्मियों का धरना भूख हड़ताल तब तक चालू रहेगा जब तक इनकी समस्याएं हल नहीं हो जाती। सभा में मुख्य वक्ता श्री विनोद राय एवं रुपेश श्रीवास्तव रहे एवं साथ में पदाधिकारी गण श्री शिवानंद श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष सिंचाई विभाग), विवेकानंद पाण्डेय ( मण्डल अध्यक्ष ) दीपक चौधरी, देवेश सिंह, राजेश सिंह ,कनिष्क गुप्ता ,इजहार अली , शब्बीर अली , कन्हैया तिवारी एवं बहुत सारे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button