उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस ने पशु तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

शोहरतगढ़। बीते दिन को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन सुदर्शन के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ गर्वित सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को प्रभारी चौकी कोटिया उप निरीक्षक अमित कुमार शाही मय टीम द्वारा पशु तस्करी करने वाले पशु तस्करों को ग्राम बसन्तपुर नहर पुलिया के पास से समय 04.30 बजे गिरफ्तार कर थाना शोहरतगढ़ पर मु0अ0सं0 105/23 धारा 11 पशु क्रूरता निवा.अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण क्रमशः अकरम पुत्र यार मोहम्मद   निवासी नजरगढवा, बरकत अली पुत्र लाल मोहम्मद  निवासी नजरगढवा कुद्दूस पुत्र मकबूल निवासी नजरगढवा थाना ढेवरूआ जनपद सि0नगर के निवासी हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  चौकी प्रभारी कोटिया उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही, हेड कांस्टेबल इकरामुल्ला खान, कांस्टेबल शेषनाथ, उप निरीक्षक पवन कुमार एसएसबी महादेव बुजुर्ग शोहरतगढ़ आदि शामिल  रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button