उत्तर प्रदेशदेवरिया
भाजपा ने थमाया डॉ बलराम को अध्यक्षी का टिकट

- नगर पंचायत भटनी में 7 उम्मीदवारों ने टिकट हेतु की थी दावेदारी
भटनी-देवरिया। नगर पंचायत भटनी के अध्यक्ष पद के लिए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने डॉ बलराम जयसवाल को टिकट थमा दिया। बताते चलें की नगर भटनी में अध्यक्ष पद के लिए फुल 7 उम्मीदवारों ने भाजपा से अपनी उम्मीदवारी दमखम से ठोंकी थी, लेकिन जब टिकट की घोषणा हुई तो टिकट डॉ बलराम जायसवाल को पाले में जा गिरा। अब टिकट सम्बन्धी जो कयास व गणित लगाई जा रही थी उस पर विराम लग गया है। उम्मीद है धीरे धीरे टिकट सम्बन्धी सारी तस्वीरें अब साफ हो जाएंगी क्योंकि 17 अप्रैल को पर्चा दाख़िले की आख़िरी तारीख़ है। टिकट ज्यों ही कन्फ़र्म हुआ त्यों ही यह खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई।



