उत्तर प्रदेशमुरादाबाद
Nikay Chunav 2023 : भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने महापौर का नामांकन दाखिल किया

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने सोमवार को दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वह महानगर के विकास को और गति देंगे।
नामांकन के दौरान उनके साथ नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डा शेफाली सिंह, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, प्रिया अग्रवाल आदि की मौजूदगी रही।



