उत्तर प्रदेशबहराइच

जिला अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज शहर अध्यक्ष समेत लगभग आधा दर्जन लोगों ने दिया इस्तीफा

बहराइच। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जे पी मिश्रा से असंतुष्ट होकर पयागपुर के ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट रमेश तिवारी ने पार्टी छोड़ दी एवं सोशल मीडिया के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि पयागपुर नगर पंचायत से ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट रमेश तिवारी प्रबल दावेदार थे। उनका टिकट जिलाध्यक्ष द्वारा काटे जाने के बाद उन्होंने पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी को अलविदा कह दिया। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष के मनमाने तरीके से निजी स्वार्थ में प्रत्याशियों का चयन हुआ है जिसमें कार्यकर्ता धन उगाही को प्रमुख वजह मानते हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष के दुर्व्यवहार से नाराज होकर सोशल मीडिया के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा देकर कार्यकर्ता के रूप में बात करने की बात कही है।पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार जिलाध्यक्ष पैसे के दम पर अपने पद पर बरकरार हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस के नेता जिलाध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन पर भी चुनाव के बाद उतर सकते हैं।इससे पहले कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद जिलाध्यक्ष से असंतुष्ट वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी।

सिविक एण्ड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह ने अपनी दो दर्जन कार्यकारिणी के साथ पार्टी के पद से त्यागपत्र दे दिया। जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मुकुंद जी शुक्ल शेरा व जिला सचिव राम सेवक वर्मा ने पार्टी का पद छोड़ दिया।इस्तीफा देते हुए सभी नेताओं ने कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की बात कही है।इससे पहले जूही रजा सिददीकी ने इस्तीफा देकर एम आई एम से नगर पालिका परिषद बहराइच से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button