उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

जनसमर्थन के लिए लोक लुभावन नारो के साथ उम्मीदवार पंहुच रहे लोगों के द्वार

  • समर्थकों संग प्रचार अभियान में उतरे उम्मीदवार

मेंहदावल, संतकबीरनगर। जांच के बाद उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुके है और जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है। निकाय चुनाव के लिए नामांकन का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब उम्मीदवार नगर में भ्रमण में निकल गए है । प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए सुबह से ही निकल रहे है। चुनाव प्रचार के तौर तरीके देख वोटर गदगद हो रहे है । लेकिन वोट किसे देंगे और किस मुद्दे पर देंगे यह अपने मन में रखें हुए है। उम्मीदवार अपने करीबियों और समर्थकों के संग भोर में ही अपने वादों के साथ दरवाजों पर पहुँच जां रहे है। अलग अलग मुद्दे लेकर नेता जनता से वादे कर रहे है कोई सड़क चमकाने की बात कर रहा है तो कोई नगर में विकास की गंगा बहाने की बात कर रहा है। इन सबके बीच मतदाता सबकी सुन रहे है और वोट उन्हीं को देने का आश्वासन दे रहे है। मतदाता अभी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है।

उम्मीदवार मतदाता कों रिझाने के लिए अपने करीबियों के साथ चुनाव की दंगल में उतर गए है । मतदाता को रिझाने के लिए हरसंभव कोशिस कर रहे है। वादें और नारे के साथ अपने को सबसे करीबी बता रहे है और सुख दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दे रहे है। इस बार नगर पंचायत में पाँच वार्ड बढ़कर संख्या बीस हो गई है। अध्यक्ष के साथ सभासद उम्मीदवार भी चुनावी दंगल में उतर गई है। पूरे नगर मे लोग अपने करीबियों को ही जीता रहे है। गली, चौराहों व सड़कों पर लोग चुनावी चर्चा कर रहे है। अब तो आने वाला वक्त बताएगाँ की मेंहदावल की जनता किसे अपना चेयरमैन चुनती है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक जनता के चहेते बनकर उनके बीच बने हुए है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button