उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस नेताओं के BJP में शामिल होने पर बोले नकुल दुबे, अपनी राजनीतिक हत्या करके ली सदस्यता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज कांग्रेस के लखनऊ महानगर अध्यक्ष दिलजीत सिंह और शहर महासचिव संजय गिरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि नकुल दुबे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं को लेकर कहा कि उन लोगों ने अपनी राजनीतिक हत्या करके भाजपा की सदस्यता ली है।

वहीं नकुल दुबे ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि वह भाग-भाग कर अपनी जगह बदलते रहते हैं। पहले मध्य में थे 5 साल बाद कैंट में भाग गए। इससे पहले वह कई पार्टियों में भाग-भाग कर गए हैं। नकुल दुबे ने आगे कहा कि उनके सभासदों ने कोई काम तो किया नहीं जो वो बताए कोरोना बता नहीं सकते, ऑक्सीजन बता नहीं सकते इसीलिए वह वहीं कर सकते हैं जो उन्होंने आज करके दिखाया।

नकुल दुबे ने बताया कि जिन नगर अध्यक्षों ने आज भाजपा ज्वाइन किया है उनके खिलाफ पहले से अनुशासनहीनता की कार्यवाही चल रही थी। इसीलिए उन्हें आभास था कि उनकी जल्द ही पदों से मुक्त कर दिया जायेगा। जिसके बाद उन्होंने आनन फानन में वहीं काम किया जिस काम के लिए भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है। नकुल दुबे ने कहा कि इससे हमारी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस समाचार आने के बाद हमारे मेयर पर 10 हजार वोटों की वृद्धि हुई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button