उत्तर प्रदेशबदायूं

UP Nikay Chunav: ‘नो कर्फ्यू…नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा’; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

बदायूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था, अराजकता रहती थी। आज नो कर्फ्यू नो दंगा। यूपी में अब सब चंगा।

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़वाते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक सरकार की योजनाओं को गिनाया। इसके बाद नगर निकाय प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि लोगों को आवास की सुविधा मिली है। करोड़ों लोगों के घरों में शौचालय बने हैं। रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध हो गए। उन्होंने कहा कि भारत इकलौता देश है, जिसने 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क राशन दिया। यूपी में 15 करोड़ लोगों को पिछले तीन वर्ष से फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बदायूं जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है। भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट हुए हैं। सीएम योगी की जनसभा से सियासी पारा और बढ़ गया है। सीएम योगी की जनसभा में जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों से लोगों को बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button