गोंडा के नवाबगंज में भाजपा साफ, कई सीटों पर हो सकता है नुकसान

गोंडा। गोंडा जिले की दस नगर निकायों की मतगणना चल रही है। अब तीन राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। नवगठित नगर पंचायत तरबगंज में पहले निर्दल प्रत्याशी ने बढ़त बनाई इसके बाद भाजपा बढ़त पर है। बेलसर में भाजपा पीछे चल रही है, यहां भाजपा के बागियों की मदद से सपा प्रत्याशी सुशीला बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं नवाबगंज में भाजपा का सूपड़ा साफ दिख रहा है। यहां भाजपा के घोषित प्रत्याशी जनार्दन सिंह सीनेरियो से बाहर दिख रहे हैं। यहां निर्दल प्रत्याशी आकांक्षा सिंह व सत्येंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। कभी सत्येंद्र सिंह तो कभी आकांक्षा सिंह आगे हो रहे हैं।
खरगूपुर में भाजपा की ममता रस्तोगी बढ़त बनाए हैं। नवगठित नगर पंचायत धानेपुर में भी भाजपा की उमादेवी बढ़त बनाए हुए हैं। मनकापुर में भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। जबिक कटरा बाजार नगर पंचायत में सपा ने बढ़त ले रखी है। करनैलगंज में पहले भाजपा की रामलली ने बढ़त बनाई और तीसरे राउंड के बाद सपा की रजिया खातून ने बढ़त बना ली है। परसपुर नगर पंचायत में भाजपा के बासुदेव सिंह सपा के अजय सिंह से पिछड़ गए हैं। गोंडा में सपा प्रत्याशी उज्मा राशिद ने भाजपा से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।
गोंडा नगर पालिका चौथे राउंड के बाद
बीजेपी 5424
सपा 6459
निर्दल 4331



